प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती : सत्यापित प्रति के साथ काउंसिलिंग में हो सकेंगे शामिल

  • एक साथ सीनियर बेसिक स्कूल व प्राइमरी स्कूल सहायक अध्यापक भर्ती में शामिल होने देने का मामला
  • मूल प्रमाणपत्र देने के लिए नहीं करें बाध्य: हाईकोर्ट

इलाहाबाद : हाईकोर्ट ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रतिलिपि के साथ काउंसिलिंग में सम्मिलित होने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने यह आदेश सीनियर बेसिक स्कूलों में साइंस व गणित विषय के सहायक अध्यापक पद की काउंसिलिंग में हिस्सा ले चुके कुछ अभ्यर्थियों की याचिका पर दिया है। याचिका में प्राइमरी स्कूल में प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग में शामिल होने की छूट की मांग की गई है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपने मूल दस्तावेज पिछली काउंसिलिंग में जमा कर दिए हैं, उनसे प्रमाणित प्रति लेकर काउंसिलिंग में बैठने की अनुमति दी जाए। साथ ही इन्हें मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र देने के लिए बाध्य न किया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन अभ्यर्थियों का चयन याचिका के निर्णय की विषय वस्तु होगी। कोर्ट ने दोनों भर्तियों की काउंसिलिंग में बैठने की अनुमति के लिए दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने वैभव यादव एवं 25 अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका लगभग दो दर्जन जिलों के अभ्यर्थियों ने दाखिल की है। संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी पक्षकार बनाया गया है।

खबर साभार : दैनिक जागरण

ऑफलाइन काउंसिलिंग पर उठ रहे सवाल : चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं मेरिट जारी न होने से परेशानी


ऑफलाइन काउंसिलिंग पर उठ रहे सवाल चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं मेरिट जारी न होने से परेशानी
खबर साभार : दैनिक जागरण


72,825 शिक्षक भर्ती मे मेरिट जारी करने की तैयारी ; साइट खुलने से खुशी

72,825 शिक्षक भर्ती मे मेरिट जारी करने की तैयारी ; साइट खुलने से खुशी

  • पहली मेरिट में टफ है रेस
  • टीईटी में 100 से ज्यादा अंक तभ्‍ाी मौका मिलने की संभावना
  • एक पद के लिए 95 दावेदार
  • मेरिट बनाने मे छूट रहे विभाग के पसीने
लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की मेरिट बुधवार को जारी हो सकती है। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और एनआईसी के अधिकारी मंगलवार को माथापच्ची करते रहे। एनआईसी ने बुधवार को मेरिट जारी करने का आश्वासन दिया है।

लखनऊ।प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की पहली मेरिट की रेस बेहद टफ है। एक-एक अभ्यर्थी के कई-कई जिलों से आवेदन के कारण दावेदारों की संख्या बहुत अधिक होने से विभाग को मेरिट बनाने में पसीने छूट रहे हैं। कुल आवेदनों के हिसाब से एक पद के 95 दावेदार हैं। बहरहाल संभावना जताई जा रही है कि पहली मेरिट में टीईटी में 100 से अधिक अंक पाने वालों को ही मौका मिल सकता है।

72,825 पद के लिए 69 लाख आवेदन आए हैं। यह संख्या इतनी अधिक है कि पहली मेरिट में 150 अंकों की टीईटी में 100 से कम अंक वालों को मौका मिलने की कम ही उम्मीद है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए 29 से 31 अगस्त तक पहले चरण की काउंसलिंग की तैयारियां पूरी कर चुका है। बस इसके लिए मेरिट जारी करने की तैयारी है। गौरतलब है कि प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया नवंबर 2011 से शुरू हुई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब यह भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


                                                        साभार : अमर उजाला


यूपी में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गुरुवार तक हर हाल में मेरिट सूची जारी होगी। हर जिले का अलग कट ऑफ और अनंतिम चयन सूची जारी होगी। इसे ऑनलाइन देखा जा सकेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट ( http://upbasiceduboard.gov.in/ ) पर जाकर अपना ब्योरे का मिलान कर सकेंगे। फीस वापस लेने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट भी जिलों से मंगवाई जा रही है ताकि उसे भी ऑनलाइन किया जा सके। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और एनआईसी गुरुवार को कट ऑफ जारी करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।

उठी एकेडमिक मेरिट पर भर्ती की आवाज : सरकार को घेरने की तैयारी

  • उठी एकेडमिक मेरिट पर भर्ती की आवाज
  • हजारों अभ्यर्थी सरकार को घेरने की कर रहे तैयारी
 
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों का समायोजन करने के साथ 29 हजार गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस बीच पांच दिसंबर 2012 को विज्ञापित एकेडमिक मेरिट के अभ्यर्थियों ने अपनी भर्ती के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन देने के साथ सारे अभ्यर्थियों को संगठित करने की मुहिम छेड़ चुके हैं।

सरकार उचित कदम नहीं उठाती तो हजारों अभ्यर्थी एक साथ प्रदेशव्यापी मुहिम छेड़ देंगे। प्रदेश सरकार द्वारा 30 नवंबर 2011 को टेट मेरिट के आधार पर भर्ती निकाली गई, परंतु बाद में उसे रद कर दिया। अभ्यर्थी कोर्ट पहुंचे तो वहां से 2012 में एकेडमिक मेरिट के आधार पर भर्ती शुरू करने का आदेश मिला। राज्य सरकार ने 15वां व 16वां संशोधन करके एकेडमिक मेरिट के आधार पर नया विज्ञापन निकाला, जिसमें 30 से 40 हजार रुपये खर्च करके प्रदेशभर से पौने दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। चार फरवरी 2013 को इसकी काउंसिलिंग भी शुरू हुई, जिसमें दो हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके विरोध में कुछ अभ्यर्थी कोर्ट गए तो वहां से नवंबर 2013 में टेट मेरिट के आधार पर भर्ती करने का आदेश मिला। सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई, उसके बाद से भर्ती प्रक्रिया रुकी है।

अभ्यर्थी अशोक द्विवेदी व प्रभात मिश्र का कहना है कि भर्ती से कम हमें कुछ मंजूर नहीं है। सरकार रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं करती तो हम संगठित होकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।


खबर साभार :  दैनिक जागरण

शिक्षक भ्‍ार्ती के आवेदकों को 21 तक संशोधन का मौका : अंतिम मेरिट व काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम


लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन में सुधार के लिए प्रत्यावेदन अब 21 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे। पहले इसे भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। प्रदेश में अब तक करीब 60 लाख आवेदकों ने अपने ऑनलाइन विवरण डाउनलोड किए हैं। इसके आधार पर संशोधन के लिए जिलेवार प्रत्यावेदन भेजे जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्यावेदन भेजने के लिए डाकघरों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में डाक विभाग ने शासन से तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मानते हुए प्रत्यावेदन भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय किया गया। प्रत्यावेदन अब 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक संबंधित जिले के डायटों पर भेजे जा सकते हैं। प्रत्यावेदन देने के लिए समय सीमा तीसरी बार बढ़ाई गई है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बताया कि जिलेवार संशोधन का प्रत्यावेदन मिलने के बाद अंतिम मेरिट निकालने के साथ ही काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर में करीब 68 लाख आवेदन शिक्षक भर्ती के लिए आए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने http://upbasiceduboard.gov.inhttp://164.100.181.130http://164.100.181.234 तथा http://164.100.181.141 पर पूरा ब्यौरा ऑनलाइन किया है। आवेदक ऑनलाइन ब्यौरा देखकर गलतियों को सुधारने के लिए प्रत्यावेदन दे सकते हैं। सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा है कि प्रत्यावेदन देने के लिए आवेदकों को पूरा मौका इसलिए दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित न रह जाए।



खबर साभार : अमर उजाला

72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती : हर दिन नयी शर्त से आवेदक हलकान

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में हर दिन नई शर्त जोड़े जाने से आवेदन हलकान हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कई शत्रे जोड़ी हैं। मेरिट घोषित होने के दिन चार जुलाई की शाम मेरिट देखने के लिए जन्मतिथि अथवा कोड का विकल्प रखा गया था लेकिन अगले ही दिन कोड और जन्मतिथि दोनों को ही खत्म कर दिया गया। प्रत्यावेदन की तिथि आठ जुलाई रखी गयी, लेकिन जब अनन्तिम वरीयता की वेबसाइट ही नहीं खुली तो तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गयी साथ ही टीईटी का अनुक्रमांक की अनिवार्यता को जोड़ दिया गया। इसके चलते पहले पांच दिनों में प्रत्यावेदन देने वाले अभ्यर्थी ऊहापोह में हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने प्रत्यावेदन में टीईटी का रोल नम्बर नहीं लिखा है ऐसे में क्या उन्हें पुन: प्रत्यावेदन देना होगा?

इस बीच वरीयता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त करने के लिए प्रत्यावेदन देने की अंतिम 15 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया गया है। विभाग के एक जानकार अफसर का कहना है कि आवेदन पत्रों की फीडिंग में काफी गड़बड़ियां हैं, इनमें टीईटी के अनुक्रमांक का कोई कालम नहीं रखा गया है, ऐसे में आगे की प्रक्रिया में एक बार फिर आवेदन के मूल फार्म को निकालना पड़ेगा। सूत्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से भले ही आठ सप्ताह की मोहलत मिली है, लेकिन इसे निर्धारित समय पर पूरा कर पाना बड़ी चुनौती है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ऑन लाइन करने के चक्कर में ही बड़ी संख्या में त्रुटियां आयी हैं। इन्हें दूर करने के लिए लाखों की संख्या में आये प्रत्यावेदनों का डाटा फीड करने में भी कई दिन लगेंगे, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया को तयशुदा समय पर पूरा करना मुश्किल होगा। उधर बेसिक शिक्षा में इन दिनों कई श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा मित्रों के समायोजन की काउंसलिंग, दस हजार शिक्षकों की भर्ती, 29 हजार विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों की भर्ती को प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के समानान्तर चलाया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया उलझने के कारण डायट में प्रशिक्षण कार्य भी प्रभावित होने लगा है। शिक्षक भर्ती को लेकर आ रही शिकायतों का जवाब देना भी मुश्किल हो रहा है।

खबर साभार : राष्ट्रीय सहारा

जिन लोगों का किसी भी जनपद मे नाम दिख ऩही रहा है वो ये ट्राइ करें

जिस जनपद की लिस्ट मे अपना नाम सर्च करना है वो फाइल डाउनलोड करके ओपन करें



उसमे ctrl+f बटन को दबा कर अपना नाम फाइंड करे अगर आपका नाम उस जनपद की लिस्ट मे नही है

१-अपनी DOB एंटर करके फाइंड करें
२-अपने नाम को शॉर्ट फॉर्म मे लिख कर फाइंड करें
३-अपने पिता का नाम लिख कर फाइंड करें
४-TET का प्रप्तन्क लिख कर फाइंड करें
५- आपका नाम इस तरह भी टाइप होस्कता है

सही नाम - MOHAMMAD UMAR

क-MOMAD UMER
ख-MOHAD UMAR
ग-MODH UMAR
घ-MOHD.UMAR

इसी तरह और भी प्रकार से फाइंड करें

प्रशिक्षु भर्ती वेबसाइट पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश : SCERT या जिले की NIC में डाटा देख सकेंगे

प्राइमरी स्कूलों में 72825 शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए शुरू भर्ती प्रक्रिया में वेबसाइट न खुलने से आवेदकों की परेशानी का मुख्यमंत्री ने मंगलवार को संज्ञान लिया। सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राकेश गर्ग ने इस संबंध में बैठक कर वेबसाइट को पूरी क्षमता से संचालित करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव (सीएम) ने एनआईसी व स्टेट टेडा सेंटर के अधिकारियों के साथ बैठक कर जब वजह जाननी चाही तो पता चला कि वेबसाइट सिर्फ 40 फीसदी क्षमता से चलाई जा रही है। इस पर उन्होंने पूरी क्षमता से वेबसाइट चलाने का निर्देश दिया। 

बैठक में बताया गया कि एससीईआरटी की साइट पर एक्सल फार्मेट में अभ्यर्थियों का जिलावार विवरण उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदक अपनी कंप्यूटर आईडी नोट कर विवरण प्रिंट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के विवरण संबंधित डायट को भी भेजे गए हैं। बुधवार से डायट विवरण अपनी वेबसाइट पर डाल देंगे। जिन जिलों में डायट की वेबसाइट नहीं है वहां जिले के एनआईसी की वेबसाइट पर विवरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 


खबर साभार : अमर उजाला

72,825 शिक्षक भर्ती : विज्ञापन के मुताबिक तय होगी आयु



  • शिक्षक भर्ती में उम्र को लेकर दुविधा में अभ्यर्थी
  • 1 जुलाई 2011 को 40 वर्ष से कम आयु वाले होंगे मान्य
लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में 72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों की आयु 30 नवंबर 2011 को जारी किये गए विज्ञापन में उल्लिखित शर्त के मुताबिक ही तय की जाएगी। इस हिसाब से पहली जुलाई 2011 को जिन अभ्यर्थियों की आयु 40 वर्ष से कम होगी, वे भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे।


शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में उम्र को लेकर दुविधा है। 30 नवंबर 2011 को जारी विज्ञापन में कहा गया था कि भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनकी आयु पहली जुलाई 2011 को 40 वर्ष से कम होगी। अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट होगी। तीन साल से लटकी भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनकी आयु अब भर्ती के लिए निर्धारित 40 वर्ष की अधिकतम सीमा से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी ऊहापोह में हैं। वे इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि ऐसे कई अभ्यर्थियों का विवरण वेबसाइट पर जारी की गई ऑनलाइन मेरिट में नहीं दिख रहा है। इससे उन्हें लग रहा है कि कहीं उम्र ज्यादा होने की वजह से ही तो वेबसाइट पर उनका विवरण प्रदर्शित नहीं हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है। सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता के मुताबिक कोर्ट ने 30 नवंबर 2011 को जारी विज्ञापन के आधार पर ही शिक्षकों की भर्ती कराने का आदेश दिया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी उस विज्ञापन में उल्लिखित आयु की शर्त को पूरी करते हैं, वे सभी भर्ती के लिए मान्य होंगे।

खबर साभार : दैनिक जागरण

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती : नहीं खुली वेबसाइट परेशान रहे अभ्यर्थी



लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए जारी हुई टीईटी की मेरिट की गड़बड़ियां सुधरवाने की अंतिम तिथि बढ़ने के बावजूद अभ्यर्थियों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। रविवार को भी अभ्यर्थी दिनभर अपनी रैंक देखने के लिए इंटरनेट पर जुटे रहे। बार-बार कोशिश करने के बावजूद अभ्यर्थियों को ‘वेबपेज नॉट एवेलेबल’ का मैसेज ही दिखाई पड़ा। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब हम अपनी मेरिट ही नहीं देख पाएंगे तो फिर गलती कैसे सुधरवाएंगे।
बेसिक शिक्षकों की 72,825 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए मेरिट का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया था। मेरिट सूची में कोई गलती होने की सूरत में अभ्यर्थियों को उसे सही करवाने का मौका देने की व्यवस्था की गई है। गलतियां सुधरवाने के लिए पहले 8 जुलाई तक का समय दिया गया था, लेकिन अभ्यर्थियों ने वेबसाइट धीमी होने के कारण इसे बढ़ाने की मांग की थी। इस पर संशोधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई। एससीईआरटी का कहना है कि एनआईसी वेबसाइट की क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। जल्द ही अभ्यर्थी आसानी से अपनी मेरिट देख सकेंगे।
डाक से या खुद जाकर दे सकते हैं प्रत्यावेदन
टीईटी मेरिट सूची की गड़बड़ियां दूर करवाने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित डायट केंद्र पर प्रत्यावेदन देना है। लेकिन एससीईआरटी के विज्ञापन में प्रत्यावेदन देने का कोई माध्यम तय नहीं किया गया है। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह के अनुसार अभ्यर्थी डाक के माध्यम से या फिर स्वयं जाकर गड़बड़ी सुधारने के लिए प्रत्यावेदन दे सकते हैं। 

खबर साभार : अमर उजाला

72825 सूची मे अपना नाम एवम विवरण देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें (try these step to open upbasiceduboard.gov.in)



STEP 1. USE MOZILLA FIREFOX BROWSER.























STEP 2. TYPE IN ADDRESS BAR 

http://upbasiceduboard.gov.in/search.aspx


 STEP 3. TRY AGAIN N AGAIN TO OPEN THE PAGE ( MORE THAN 10 ATTEMPTS)


STEP 4. ONCE WEBPAGE OPENED DONT REFRESH.



STEP 5. NOW SELECT YOUR DISTRICT  IN DISTRICT BOX. 


STEP 6. AND WRITE YOUR NAME IN NAME BOX.



STEP 7. CLICK ON SEARCH BUTTON.


STEP 8. AND CLICK ON OK FOR TWO TIMES.


WAIT FOR FEW MIN TO SEE YOUR NAME.


AND NOW CLICK ON YOUR NAME TO SEE DETAILS


IF YOU GOT ANY ERROR REPEAT FROM STEP 7,8

शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखिए






शाम को जारी हुई मेरिट लिस्ट

प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए वरीयता सूची शुक्रवार शाम करीब 5:50 बजे जारी हो गई। सरलीकरण के लिए इसे आप अनंतिम मेरिट लिस्ट का नाम भी दे सकते हैं।

टीईटी मेरिट के आधार पर पहले चरण में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 

आवेदक भरे गए फार्म से इसका मिलान कर सकेंगे और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर वह 8 जुलाई तक अपनी आपत्ति दे सकेंगे। इसके जरिए ही प्रत्यावेदन का समय दिया जाएगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए नेशनल इन्फार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरा ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है।

20 से 23 जुलाई तक होगी काउंसलिंग

जानकारी के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए करीब 68 लाख आवेदन प्रदेशभर के जिलों में प्राप्त हुए थे। वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने के बाद कोई त्रुटि होने पर इस सूची में शामिल आवेदक अपनी आपत्ति संबंधित जिले के डायट पर दे सकेंगे। 

12 जुलाई तक इन आपत्तियों का निस्तारण होगा। डायट प्राचार्य संशोधित सूची एससीईआरटी को देंगे और इसके बाद मेरिट सूची 18 जुलाई को वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।

19 जुलाई को जिलेवार काउंसलिंग का विज्ञापन निकाला जाएगा। काउंसलिंग 20 से 23 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र 14 अगस्त तक जारी कर दिए जाएंगे।

यहां इस तरह देखिए अपना नाम

आप मेरिट लिस्ट बेसिक शिक्षा की वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं। लिस्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर आवेदक को अपना नाम और जन्मतिथि डालने के बाद पूरा ब्यौरा देख सकेगा। इसके बाद वह अपने आवेदन और प्रमाण पत्रों का मिलान करेगा। त्रुटि होने पर आपत्ति दे सकेगा।

त्रुटि ठीक कराने के लिए फॉर्म

अंतिम वरीयता सूची जारी होने के साथ ही आपत्तियां देने के लिए वेबसाइट पर एक फार्म भी दिया जाएगा। जिसे डाउन लोड कर अपनी आपत्तियां भरा जा सकेगा।

एससीईआरटी वेबसाइट पर यह फार्म इसलिए डाल रहा है, जिससे आपत्तियां देने के लिए आवेदक को प्रार्थना पत्र न लिखना पड़े। इस फार्म में बिंदुवार आपत्तियों का जिक्र होगा, बस इसे भरकर डायट कार्यालयों पर देना होगा।

शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखिए



इन बातों का रखें ध्यान

  • अपना जनपद चयन करें।
  • अपना नाम अंकित करें। बाक्स में प्रदर्शित ‘‘कोड‘‘ फीड करें, Submit बटन दबायें।
  • प्रदर्शित सूची में अपना नाम देखें । अपने नाम पर ‘‘क्लिक‘‘ करें तथा प्रदर्शित विवरण को देखें।
  • यदि प्रदर्शित विवरण आवेदन पत्र से भिन्न प्रतीत होता है तो प्रिन्ट आप्शन पर जाकर क्लिक करें, तथा इस पृष्ठ का प्रिन्ट आउट लें।
  • प्रिन्ट आउट में अभ्यर्थी के विवरण अंकित हैं। अभ्यर्थी के आवेदन पत्र से भिन्न विवरण प्रदर्शित होने की दशा में अभ्यर्थी को इसी प्रारूप में, अपना विवरण (जो संशोधन वांछित हो) को अंकित करना होगा। तत्पश्चात् संबंधित अभिलेखों/साक्ष्यों की स्वप्रमाणित प्रतियों एवं आईडी प्रूफ के साथ अपना हस्ताक्षरित प्रत्यावेदन संबंधित डायट मेंदिनांक 08.07.2014 की सांय 5:00 बजे तक जमा करना होगा।
  • जिस अभ्यर्थी के जनपद रैंकिंग में प्रदर्शित है ऐसे अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन सम्बंधित डाइट पर दें|

देखें कब आएगी किसकी मेरिट

72,825 की वरीयता सूची----4 जुलाई
आपत्तियां ली जाएंगी----8 जुलाई तक
मेरिट का प्रकाशन----18 जुलाई तक
काउंसलिंग----20 से 23 जुलाई तक

29,334 गणित-विज्ञान शिक्षक की मेरिट----5 जुलाई
काउंसलिंग----7 व 8 जुलाई

शिक्षा मित्रों की काउंसलिंग----7 जुलाई

10,000 बीटीसी शिक्षक की मेरिट----8 जुलाई को
काउंसलिंग----10 व 11 जुलाई


72,825 शिक्षकों की भर्ती की सूची आज होगी जारी : बेसिक शिक्षा मे नियुक्तियों की मारामारी

  • 72, 825 अध्यापकों की मेरिट लिस्ट आज
  • 72,825 की वरीयता सूची  4 जुलाई
  • आपत्तियां ली जाएंगी 8 जुलाई तक
  • काउंसलिंग 10 व 11 जुलाई
  • 10,000 बीटीसी शिक्षकों की मेरिट 8 जुलाई को
  • काउंसलिंग 20 से 23 जुलाई तक
  • 29,334 गणित-विज्ञान शिक्षकों की मेरिट 5 जुलाई
  • काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई
  • शिक्षा मित्रों की काउंसलिंग 7 जुलाई
 



प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए अनंतिम मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी की जाएगी। टीईटी मेरिट के आधार पर पहले चरण में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसे बेसिक शिक्षा की वेबसाइट  http://upbasiceduboard.gov.in  पर शाम 5 बजे के बाद देखा जा सकेगा। आवेदक भरे गए फॉर्म  से इसका मिलान कर सकेंगे और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर वे 8 जुलाई तक अपनी आपत्ति दे सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए नेशनल इन्फार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरा ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है।

ऐसे देख सकेंगे अपना नाम
एससीईआरटी के निदेशक ने बताया कि वरीयता सूची जारी होने के बाद वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। वेबसाइट पर पहले अपने जिले का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदक को अपना नाम लिखना होगा। बॉक्स में प्रदर्शित कोड फीड करने के बाद सबमिट का बटन दबाना होगा। नाम पर क्लिक करने के बाद प्रदर्शित विवरण देखें। इसमें यदि आवेदन पत्र से कुछ अलग है, तो प्रिंट आउट निकाल ले। आवेदन पत्र से अलग विवरण होने पर इसी प्रारूप पर संशोधन को भरने के बाद स्वप्रमाणित करते हुए आईडी प्रूफ लगाने के साथ संबंधित डायट पर 8 जुलाई शाम 5 बजे तक प्रत्यावेदन जमा कर दे।


LIABILITY DISCLAIMER: It is non-govt. site. Authenticity of information is not guarantied. You are therefore requested to verify this information before you act upon it. Publisher of the site will not be liable for any direct or indirect loss arising from the use of the information and the material contained in this Web Site/Blog/News-Channel.