इलाहाबाद। टीईटी-2014 का सर्टिफिकेट सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इलाहाबाद से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को भेजा जा रहा है। यह दो से तीन दिन में पहुंच जायेगा और सोमवार सात जुलाई से अभ्यर्थियों को दिया जायेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी सोमवार से अपने जिले के डायट से अपना टीईटी का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। इसके लिए सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, टीईटी का प्रवेश पत्र सहित अन्य शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और फोटो स्टेट ले जाना होगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होगी वह सीधे सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय न आकर बल्कि अपने डायट के माध्यम से प्रार्थना पत्र और सर्टिफिकेट की मूल प्रति लगाकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि टीईटी सार्टिफि केट से संबंधित सीधे कोई भी शिकायती पत्र नहीं लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि टीईटी परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए है जबकि परीक्षा में साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Home » Posts filed under UP-TET RELATED NEWS
डायट से 7 से मिलेगा टीईटी का सर्टिफिकेट : गड़बड़ी होने पर डायट में ही देना होगा प्रार्थना पत्र
in
NEWS CORNER,
UP-TET RELATED NEWS
- on 2:32:00 pm
- No comments
इलाहाबाद। टीईटी-2014 का सर्टिफिकेट सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इलाहाबाद से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को भेजा जा रहा है। यह दो से तीन दिन में पहुंच जायेगा और सोमवार सात जुलाई से अभ्यर्थियों को दिया जायेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी सोमवार से अपने जिले के डायट से अपना टीईटी का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। इसके लिए सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, टीईटी का प्रवेश पत्र सहित अन्य शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और फोटो स्टेट ले जाना होगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होगी वह सीधे सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय न आकर बल्कि अपने डायट के माध्यम से प्रार्थना पत्र और सर्टिफिकेट की मूल प्रति लगाकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि टीईटी सार्टिफि केट से संबंधित सीधे कोई भी शिकायती पत्र नहीं लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि टीईटी परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए है जबकि परीक्षा में साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2014-15 दिसंबर में कराने की तैयारी
in
NEWS CORNER,
UP-TET RELATED NEWS
- on 8:20:00 pm
- 1 comment
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2014-2015 दिसंबर में आयोजित कराने की योजना है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक सप्ताह में शासन को इस आशय का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। प्राधिकरण परीक्षा इसी वर्ष दिसंबर में हर हाल में कराने के मूड में है। यह परीक्षा यदि दिसंबर में होती है तो भी लगभग एक वर्ष के विलंब से होगी। सरकार ने साल में दो बार टीईटी आयोजित कराने की घोषणा की थी। टीईटी 2013 की शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर में कुल साढ़े आठ लाख के करीब विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2014 को प्रदेशभर में एक साथ आयोजित की गई थी। शासनादेश के आधार पर परिणाम 27 मार्च को जारी हो जाने चाहिए थे।
15 दिन बाद मिलेगा यूपीटीईटी का सर्टिफिकेट
in
NEWS CORNER,
UP-TET RELATED NEWS
- on 7:15:00 am
- No comments
इलाहाबाद। यूपीटीईटी-2014 का रिजल्ट तो शुक्रवार को घोषित कर दिया गया लेकिन अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट 15 दिन बाद संबंधित जिले के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से मिलेगा। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र, एक फोटो और किसी भी शैक्षिक प्रमाण पत्र के मूल अभिलेख आदि से इसे प्राप्त कर सकेंगे। प्रभारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2013 की अपेक्षा इस बार टीईटी का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि टीईटी के सर्टिफिकेट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को उसे रखने में परेशानी न होने पाये क्योंकि यह सर्टिफिकेट पांच वर्ष के लिए मान्य है।
सोमवार को जारी होगा टीईटी का परिणाम
in
UP-TET RELATED NEWS
- on 4:32:00 pm
- No comments
लखनऊ | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2013-2014 का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शासन स्तर पर बैठक के बाद 25 मई के बाद कभी भी परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना जताई गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर में साढ़े आठ लाख के करीब परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2014 को प्रदेशभर में एक साथ आयोजित की गई थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक टीईटी का रिजल्ट 25 मई के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है, परिणाम तैयार है। हालांकि शासनादेश के आधार पर परिणाम 27 मार्च को ही जारी होना था। 29 अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में प्रमाणपत्र पहुंच जाने चाहिए थे पर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।
अफसरों के खेल में फंसा टीईटी का रिजल्ट
in
UP-TET RELATED NEWS
- on 3:38:00 pm
- No comments
- रिजल्ट घोषित करने के लिए अफसर नहीं कर रहे संस्तुति
- टीईटी के साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी परेशान, लगा रहे कार्यालयों के चक्कर
इलाहाबाद। प्रदेश के प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अफसरों के खेल में साढ़े आठ लाख अभ्यर्थियों का कैरियर फंस गया है क्योंकि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद ने शासन को टीईटी-2014 के तैयार रिजल्ट को घोषित करने की संस्तुति के लिए पत्र लिखा है लेकिन 15 दिन बीत जाने पर भी शासन में बैठे अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। इससे रिजल्ट घोषित नहीं हो पा रहा है जिससे टीईटी की परीक्षा देने वाले साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी परेशान है। वह सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय और डायट का चक्कर लगा रहे है लेकिन उनको कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है।
टीईटी की परीक्षा 22 और 23 फरवरी को हुई थी। इसमें करीब साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने रिजल्ट घोषित करने से पहले कई बार उत्तर की जांच करवाया था। टीईटी का रिजल्ट 27 अप्रैल को घोषित होना था लेकिन लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से रिजल्ट फंस गया। प्रदेश सरकार ने रिजल्ट घोषित करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी लेकिन अंत तक कोई निर्देश नहीं आया। उधर, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने भी शासन को रिजल्ट घोषित करने की अनुमति के लिए फिर 15 दिनों पहले पत्र लिखा था लेकिन सोमवार की शाम तक शासन से टीईटी का रिजल्ट घोषित करने की अनुमति नहीं मिली थी। उधर, टीईटी का रिजल्ट घोषित न होने से साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी परेशान है क्योंकि जून और जुलाई से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के नियुक्ति के लिए विज्ञापन आने वाला है। इससे अभ्यर्थी परेशान है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी हो जायेगा तो उनको आवेदन के लिए परेशानी होगी क्योंकि बीटीसी, बीएड सहित अन्य शैक्षिक डिग्रियों के साथ टीईटी का सार्टिफिकेट जरुरी है।
टीईटी की परीक्षा 22 और 23 फरवरी को हुई थी। इसमें करीब साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने रिजल्ट घोषित करने से पहले कई बार उत्तर की जांच करवाया था। टीईटी का रिजल्ट 27 अप्रैल को घोषित होना था लेकिन लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से रिजल्ट फंस गया। प्रदेश सरकार ने रिजल्ट घोषित करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी लेकिन अंत तक कोई निर्देश नहीं आया। उधर, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने भी शासन को रिजल्ट घोषित करने की अनुमति के लिए फिर 15 दिनों पहले पत्र लिखा था लेकिन सोमवार की शाम तक शासन से टीईटी का रिजल्ट घोषित करने की अनुमति नहीं मिली थी। उधर, टीईटी का रिजल्ट घोषित न होने से साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी परेशान है क्योंकि जून और जुलाई से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के नियुक्ति के लिए विज्ञापन आने वाला है। इससे अभ्यर्थी परेशान है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी हो जायेगा तो उनको आवेदन के लिए परेशानी होगी क्योंकि बीटीसी, बीएड सहित अन्य शैक्षिक डिग्रियों के साथ टीईटी का सार्टिफिकेट जरुरी है।
टीईटी पर मंडरा रहे संकट के बादल
in
UP-TET RELATED NEWS
- on 7:07:00 pm
- No comments
- स्थायी सचिव प्राधिकारी न होने से बढ़ी परेशानी
- परीक्षा समय से न होने पर सात लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे परेशान
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2014) पर संकट के बादल छा गये है क्योंकि परीक्षा के लिए स्थायी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का पद रिक्त है। इससे परीक्षा के लिए चल रही तैयारियां प्रभावित हो गयी है। अगर टीईटी समय से नहीं हुई तो सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों को भारी परेशानी होगी। उनको आने वाले समय में नौकरियों के लिए भारी परेशानी होगी क्योंकि अगर वह टीईटी समय से पास नहीं कर पायेंगे तो परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति के लिए उनको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसमें बीएड, बीटीसी सहित अन्य वर्ग के बड़ी संख्या में अभ्यर्थी है।
यूपीटीईटी की तैयारियां सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज में शुरू हो गयी थी। प्रश्नपत्रों के निर्माण, परीक्षा केन्द्रों का चयन सहित अन्य तैयारियां चल रही थी। यह तैयारियां तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव की देखरेख में हो रही थी। इसी बीच शासन ने श्रीमती नीना श्रीवास्तव का तबादला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव पद पर कर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दे दिया है। इससे करीब एक माह से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का कार्य प्रभावित हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सचिव पद पर इतना अधिक कार्य है कि श्रीमती नीना श्रीवास्तव को अतिरिक्त पद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के कार्य को ठीक से करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है।
चयन बोर्ड में टीजीटी और पीजीटी के संशोधित रिजल्ट, प्रधानाचायरे का दो जून से इण्टरव्यू और कोर्ट में लंबित सैकड़ों मुकदमों की भी पैरवी करनी पड़ती है। इससे उनको समय नहीं मिल पा रहा है। शासन नये सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी/निदेशक राज्य शिक्षा संस्थान के पद पर नियुक्ति को लेकर गंभीर नहीं है। इससे लाखों अभ्यर्थियों को भारी परेशानी होगी।
टीईटी-2014 : अभी और इंतजार
in
UP-TET RELATED NEWS
- on 3:42:00 pm
- No comments
- वर्ष 2013 में हुई टीईटी का रिजल्ट तक जारी नहीं
- अधिकारी टीईटी कराने में नहीं ले रहे रुचि
टीईटी पास कर शिक्षक बनने वालों को अभी और इंतजार करना होगा। वर्ष 2013 में हुई टीईटी का रिजल्ट तक जारी नहीं किया गया है।
एनसीटीई की नियमावली के मुताबिक राज्यों को प्रत्येक छह माह में टीईटी करानी होगी। उत्तर प्रदेश में पहली बार वर्ष 2011 में टीईटी कराई गई। परीक्षा परिणाम संशोधन में हुई धांधली के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारी डरने लगे और वह टीईटी कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
खबर साभार : अमर उजाला
शिक्षा मित्रों के समायोजन का शासनादेश शीघ्र
in
SHIKSHAMITR NEWS,
UP-TET RELATED NEWS
- on 3:38:00 pm
- No comments
सुस्त पड़ी योजनाओं में आयेगी तेजी
घोषित होगी टीईटी 2013 की मेरिट
निदेशक पद पर नियमित चयन व डीपीसी की राह होगी आसान
शिक्षा मित्रों के समायोजन का शासनादेश शीघ्र
लखनऊ। प्रदेश में शिक्षा विभाग को अपनी योजनाओं पर अमल करने के लिए चुनाव आचार संहिता के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार है। तकरीबन ढाई माह से चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने से महकमे की रफ्तार सुस्त हो गयी थी। परन्तु इसके बाद टीईटी 2013 की मेरिट जारी करने, शिक्षा मित्रों को शिक्षक सहायक पदों पर भर्ती, परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती जैसी कई योजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही प्रदेश में अपर निदेशक से निदेशक पद के लिए होने वाली विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) भी नहीं हो पा रही थी। इतना ही नहीं बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक पद पर चयन का मामला भी लम्बित चल रहा है। चुनाव आचार संहिता के चलते ही बेसिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद पर वासुदेव यादव को सेवा विस्तार
नहीं मिल सका और उन्हें आयोग की मंजूरी के पेंच से रिटायर कर दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के कुछ दिनों के भीतर ही टीईटी की मेरिट घोषित कर दी जाएगी। इसके बाद शिक्षक भर्ती को रफ्तार मिल सकेगी। इस टीईटी के बाद प्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया का आगाज होगा ताकि प्रदेश में नये शैक्षिक सत्र से शिक्षक नियुक्त किये जा सके। उल्लेखनीय है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान शिक्षा विभाग ने दो मामलों में चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी थी। इनमें शिक्षा निदेशक पद पर वासुदेव यादव को सेवा विस्तार व शिक्षामित्रों के अध्यापक पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी करना लेकिन दोनों ही मामलों में विभाग को आयोग से ग्रीन सिग्नल नहीं मिल पाया था। अब चुनाव खत्म होने के बाद आचार संहिता समाप्त हो जाएगी। इसके बाद विभाग को अपना काम करने में तेजी लाने की छूट मिल जाएगी।
खबर साभार :राष्ट्रीय सहारा
यूपीटीईटी-2014 का रिजल्ट तैयार जल्द होगा घोषित
in
UP-TET RELATED NEWS
- on 8:51:00 am
- No comments
- साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी परेशान लगा रहे कार्यालयों का चक्कर
- प्रभारी सचिव ने शासन को रिजल्ट जारी करने की अनुमति को लिखा पत्र
- कहा, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यर्थियों को होगी परेशानी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2014) के तैयार रिजल्ट को घोषित करने के लिए प्रभारी सचिव श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने शासन को पत्र लिख दिया है। पत्र में लिखा है कि अगले माह से कई प्रदेशों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को भारी परेशानी होगी इसलिए टीईटी का रिजल्ट शीघ्र घोषित किया जाय जिससे कि वह भर्ती प्रक्रिया में समय से शामिल हो सके।
उधर, रिजल्ट घोषित न होने से साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी परेशान है। वह जिलों के डायट और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का चक्कर महीनों से लगा रहे है लेकिन उनको बताया जाता है कि रिजल्ट आज या कल में घोषित हो जायेगा। टीईटी की परीक्षा 22 और 23 फरवरी को हुई थी। इसमें करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आन लाइन आवेदन किया था। इसमें से डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में गंभीर खामियां थी जिसे सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने निरस्त कर दिया था। इस प्रकार से करीब साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद सचिव ने अभ्यर्थियों से गलत प्रश्न व उनके उत्तरों को लेकर रिजल्ट तैयार किया है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी हो गयी है कि जिस समय रिजल्ट तैयार हुआ। उसी दौरान लोक सभा का चुनाव शुरू हो गया था। इससे टीईटी का रिजल्ट रुक गया। उधर, टीईटी के रिजल्ट के लिए परेशान करीब साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय और प्रदेश के सभी डायट का चक्कर लगा रहे है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगले माह से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग प्रदेशों में शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर टीईटी का रिजल्ट शीघ्र घोषित नहीं होगा तो लाखों अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। प्रभारी सचिव परीक्षा नियामक श्रीमती नीना श्रीवास्तव का कहना है कि रिजल्ट तैयार है।
खबर साभार : राष्ट्रीय सहारा
टीईटी : आरक्षित वर्ग वाले 82 अंक पर होंगे पास
in
TEACHER RECRUITMENT NEWS,
UP-TET RELATED NEWS
- on 7:58:00 am
- No comments
- 2013 का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ
- सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों को 90 अंक मिलने पर किया जाता है पास
- सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को शीघ्र रिजल्ट जारी करने के आदेश
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 82 अंक पाने पर पास माना जाएगा। अभी तक 83 अंक पाने वालों को पास माना जाता था। यह संशोधन टीईटी 2013-14 से लागू माना जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही टीईटी 2013 का रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे शीघ्र ही रिजल्ट जारी करें।
टीईटी 150 अंकों का होता है। इसमें न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक पाने वाले को पास माना जाता है। सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों को 90 अंक मिलने पर पास किया जाता है, लेकिन आरक्षित वर्ग वालों को पांच प्रतिशत छूट के साथ नियमत: 82.5 अंक पर पास माना जाना चाहिए, लेकिन उन्हें 83 अंक पर पास किया जाता था। इस संबंध में दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि आरक्षित वर्ग वालों को 82 अंक पर ही पास माना जाए।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। वहां से अनुमति के बाद यह आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक (स्वयं) तथा नि:शक्त श्रेणी के परीक्षार्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक पर पास माना जाएगा।
टीईटी के मामले में सरकार को मिला जवाब का वक्त
in
UP-TET RELATED NEWS
- on 7:00:00 pm
- No comments
- अगली सुनवाई 8 मई को नियत
- याची नूतन ठाकुर ने दी जानकारी
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भाषा शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दिशा-निर्देशों केमुताबिक कराए जाने के आग्रह वाली पीआईएल पर राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का वक्त देकर अगली सुनवाई 8 मई को नियत की है। अदालत ने गुरुवार को यह आदेश एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता की पीआईएल पर दिया। इसमें भाषा शिक्षकों संबंधी टीईटी को एनसीटीई की गाइडलाइंस केअनुसार कराए जाने के निर्देश दिए जाने की गुजारिश की गई है। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी। यह जानकारी याची नूतन ठाकुर ने दी है।
जारी हो सकेगा टीईटी का रिजल्ट
in
UP-TET RELATED NEWS
- on 6:14:00 am
- No comments
चुनाव आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का रिजल्ट जारी करने की अनुमति दे दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी कि हाईकोर्ट का आदेश है कि 82 अंक पाने पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पास किया जाए।मौजूदा समय में 83 अंक पाने वालों को पास किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस पर सहमति दे दी है।

LIABILITY DISCLAIMER: It is non-govt. site. Authenticity of information is not guarantied. You are therefore requested to verify this information before you act upon it. Publisher of the site will not be liable for any direct or indirect loss arising from the use of the information and the material contained in this Web Site/Blog/News-Channel.





